धनबाद, अप्रैल 9 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। सिजुआ क्षेत्र के निचितपुर पुराना क्वाटर के समीप बुधवार को आई आंधी व पानी से पेड़ गिरने से तीन घर क्षतिग्रस्त हो गया। जोरदार आवाज के बाद पेड़ गिरने से स्थानीय लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इस दौरान एक वृद्ध भरत तुरी के हाथ पर कर्कट शीट का टुकड़ा गिरने से घायल हो गया। साथ ही विस्थापित बस्ती में राखी देवी, कंचन देवी व सोनिया देवी का घर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जिप सदस्य मो. इसराफिल उर्फ लाला को दी। तत्काल निचितपुर कोलियरी प्रबंधन व बाघमारा सीओ को घटना की जानकारी देकर ग्रामीणों को सहयोग करने की अपील की गई। बता दें कि बुधवार की दोपहर में आंधी व बारिश शुरू होने पर राखी देवी के घर पर एक विशाल पेड़ गिर गया। इससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कंचन देवी व सोन...