महाराजगंज, अप्रैल 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सिसवा विधानसभा के निचलौल कस्बे के लिए मंगलवार का दिन खास रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निचलौल बस डिपो को अत्याधुनिक बनाने के लिए 100 करोड़ 31 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि को मंजूरी दे दी गई है। यह बस स्टेशन पीपीपी मोड पर विकसित किया जाएगा। एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं यहां विकसित होंगी। क्षेत्रीय विधायक प्रेम सागर पटेल की पहल पर इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिली है।सिसवा विधायक एवं पंचायती राज समिति के सभापति प्रेम सागर पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने सिसवा विधानसभा के निचलौल तहसील में स्थित डिपो को अत्याधुनिक बनाने के फैसले को स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए 100 करोड़ 31 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। पीपी...