निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी, पशु चारे का संकट
कटिहार, अगस्त 8 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि से प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। शुक्रवार को कुरसेला कोसी सड़क पुल के पास नदी का जलस्तर 29 मीटर तक पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने के साथ ही पत्थर टोला, खेरिया, मजदिया, तीनघरिया, कमलाकांही, बल्थी महेशपुर समेत नगर पंचायत क्षेत्र के कुरसेला बस्ती, बाघमारा और मेहर टोला गांव बाढ़ के पानी से घिरने लगे हैं। निचले इलाकों में पानी फैलने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ने लगी है। कई जगह खेतों में बाढ़ का पानी जमा होने लगा है। ग्रामीण अपने जरूरी सामान और मवेशियों को सुरक्षित रखने के लिए ऊंचे स्थानों की तलाश में जुट गए हैं। यह भी पढ़ें- जिले में कोसी, बागमती व गंगा नदियों के जलस्तर में उफान जारी, गंडक स्थिर पशुपालकों के सामने सबसे बड़ी समस्या पशु चारे की है। खेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.