लातेहार, फरवरी 21 -- लातेहार, संवाददाता। महेश शरदचंद्र सोनाक, मुख्य न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय ने कहा कि निचली अदालतों में कार्यरत अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की बुनियाद होते हैं। उन्होंने कहा कि निचली अदालतों से जो फाइलें उच्च न्यायालय तक पहुंचती हैं, उन्हीं के आधार पर सुनवाई होती है, इसलिए अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें कानून की बारीकियों की गहरी समझ होनी चाहिए। मुख्य न्यायाधीश शनिवार को लातेहार दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ताओं को संबोधित किया, जहां अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव और सचिव संजय कुमार ने उनका स्वागत किया। प्रतिनिधियों ने न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने से जुड़ी कई बुनियादी जरूरतों की जानकारी देते हुए सुधार की मांग रखी। मुख्य न्यायाधीश के आगमन से व्यवहार न्यायालय परिसर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.