लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- एक ही रात में एक कुत्ते और बछिया को निवाला बनाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। महज दो घंटे पहले लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ भेड़ का शिकार करने के लालच में घुसा और वन विभाग के चंगुल में फंस गया। यह तेंदुआ मादा और पूरी तरह स्वस्थ बताई गई। दक्षिण निघासन रेंज के लुधौरी गांव के आसपास पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की आमद से दहशत थी। गुरुवार रात लुधौरी के गोविंदपुर फार्म निवासी रमनदीप सिंह के घर में घुसे तेंदुए ने उसके पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना लिया था। इसके बाद थोड़ी दूर पर खेत में लगी मोटर के पास पड़े छप्पर के नीचे बंधी एक बछिया को भी इस तेंदुए ने मार डाला था। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। शुक्रवार को वन दारोगा अखिलेश रावत, शुभम श्रीवास्तव, पीयूष कुमार और वाचर अक्षय मौर्य आदि वनकर्मी सूचना पाकर एसटीपीएफ टीम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.