निघासन मंडी निर्माण सामग्री जांच में फेल, उच्चस्तरीय जांच की संस्तुति
लखीमपुरखीरी, मई 14 -- करोड़ों की लागत से निघासन में किसानों की सुविधा के लिए बनाई गई मंडी की निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांच में फेल निकली है। कार्यदायी संस्था और ठेकेदार ने यहां चबूतरा, सड़क निर्माण, इंटरलाक सहित अन्य निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा। खराब गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर विधायक शशांक वर्मा ने अप्रैल महीने में निरीक्षण किया। सीडीओ से शिकायत की। एसडीएम की मौजूदगी में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच को सैम्पलिंग कराई। जांच में निर्माण सामग्री के सैम्पल फेल आए हैं। निघासन में निघासन-पलिया हाईवे किनारे उपमंडी स्थल बनाया गया। सरकार ने इसके लिए करीब पांच करोड़ 59 लाख रुपए का बजट दिया। निर्माण मंडी परिषद ने ही कराया है। निर्माण पूरा होने के बाद उद्घाटन से पहले ही यहां निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे। निघासन विधायक शशां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.