कन्नौज, मई 12 -- विकास खंड क्षेत्र के ग्राम निगोह खास स्थित विशाल तालाब की सीमा पर चारों तरफ वन विभाग द्वारा कराए जा रहे वृक्षारोपण कार्य का एसडीएम ने बीडीओ के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान वृक्षारोपण को लेकर वन विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी मंगलवार को खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य और वन विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के निगोह खास गांव पहुंचे। अधिकारियों ने तालाब के चारों ओर वृक्षारोपण के लिए खोदे गए गड्ढों का जायजा लिया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि करीब 1000 बीघा क्षेत्रफल में फैले इस बड़े तालाब के चारों तरफ करीब 10 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य है। इसके तहत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है। योजना के तहत पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.