निगोही में हमजापुर चौराहे पर हुआ मरम्मत कार्य
शाहजहांपुर, जुलाई 27 -- निगोही। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग-731के पर गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। हमजापुर चौराहे की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के साथ ही निगोही-शाहजहांपुर मुख्य मार्ग के गड्ढों को भी भरा जा रहा है। हिन्दुस्तान ने बीते 22 जुलाई के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई शुरू की। निगोही-शाहजहांपुर मार्ग लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हो चुका था। खराब सड़क के कारण लोगों ने हमजापुर चौराहे से शाहजहांपुर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाना शुरू कर दिया था। हमजापुर चौराहा क्षेत्र का सबसे व्यस्त चौराहा है, जहां से तिलहर, खुदागंज, बीसलपुर और पुवायां की ओर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। यह भी पढ़ें- Basti News: चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे सर्विस ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.