शाहजहांपुर, मार्च 18 -- शाहजहांपुर। निगोही के रामलीला मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 150 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र का उत्साह देखने को मिला। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने वर-वधुओं को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने बताया कि सामूहिक विवाह से सामाजिक समरसता बढ़ती है और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहारा मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.