शाहजहांपुर, मार्च 4 -- पीलीभीत जनपद के थाना बिलसंडा क्षेत्र के मुड़िया बिलहरा गांव निवासी ज्ञानू ने ई-रिक्शा लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। ज्ञानू के अनुसार एक मार्च को बिलसंडा से एक व्यक्ति ने निगोही तक 400 रुपये में ई-रिक्शा बुक किया। निगोही पहुंचने पर सवारी शराब के ठेके पर रुकी और चालक को भी शराब पीने को कहा। इसके बाद शाहजहांपुर की ओर जाते समय ईंट-भट्ठे के पास सवारी ने पुड़िया लाने के बहाने चाबी ले ली। जब ज्ञानू वापस लौटा तो न सवारी मिली और न ही ई-रिक्शा। दो दिन तलाश करने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.