शाहजहांपुर, जून 29 -- निगोही। नगरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। निगोही-पुवायां मुख्य मार्ग को नगर के मुख्य बाजार से जोड़ने वाली लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क के निर्माण का कार्य सोमवार से शुरू हो गया। मंडी परिषद की ओर से जेसीबी लगाकर सड़क के समतलीकरण का काम शुरू कराया गया। निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने राहत जताई है। करीब 450 मीटर लंबी यह सड़क लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी। बारिश के दौरान मामूली पानी भरने पर भी इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता था। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ती थी। यह भी पढ़ें- निगोही-पुवायां मार्ग को जोड़ने वाले रास्ते का निर्माण शुरू खराब सड़क के कारण कई लोगों ने इस रास्ते का उपयोग भी कम कर दिया था, जिससे आसपास के व्यापारियों...