निगोही थाना समाधान दिवस में सुनीं शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
शाहजहांपुर, जून 27 -- शाहजहांपुर। थाना निगोही में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने नायब तहसीलदार तिलहर के साथ लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में भूमि और राजस्व विवाद, कब्जा, पैमाइश, पारिवारिक विवाद समेत विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस और राजस्व विभाग को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त रूप से मौके पर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थाना समाधान दिवस से संबंधित अभिलेखों और रजिस्टरों का निरीक्षण कर उनके सुव्यवस्थित रखरखाव, शिकायतों की नियमित समीक्षा तथा समय पर निस्तारण पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.