शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- निगोही, संवाददाता। एनपीएल-टेन टूर्नामेंट में नववर्ष के पहले मुकाबले में निगोही कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपरजायंट्स को 93 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। गुरुवार को खेले गए मैच से पहले खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद निगोही कैपिटल्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 169 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज हमीद ने 25 गेंदों पर दो छक्के और सात चौकों की मदद से 45 रन की तेज पारी खेली। वहीं फैज ने मात्र नौ गेंदों पर 23 रन बनाकर टीम का स्कोर 160 के पार पहुंचाया। सुपरजायंट्स की ओर से दीपक और अशर खान ने दो-दो विकेट झटके। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपरजायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पप्पू...