शाहजहांपुर, फरवरी 24 -- निगोही। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत निगोही के 100 चयनित छात्र-छात्राओं को सोमवार को बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) का एक्सपोजर विजिट कराया गया। बीआरसी पर पंजीकरण के बाद बच्चों को स्टेशनरी बैग, टी-शर्ट व कैप वितरित की गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी रमेश पंकज व महेन्द्र सिंह ने बस को रवाना किया। आईवीआरआई में एटीआईसी विभाग, संग्रहालय, पालीक्लिनिक और डियर पार्क का भ्रमण कराया गया। शिक्षक अमित गुप्ता, हिमांशु सिंह, रेनू शुक्ला, श्वेता प्रताप, सुरेश पाल, सुरेंद्र मौर्य, अर्चना राजपूत, अनीता, माला राजपूत, अवनीश पाल, निर्मला गंगवार, आलोक कुमार, अनमोल, अंकित, संजीव व श्याम मोहन साथ रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.