लखनऊ, जनवरी 23 -- निगोहा, संवाददाता। नंदनी गोशाला स्थित देवरहा आश्रम में शुक्रवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन श्रद्धाभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ, हवन, पूजन और आरती के साथ हुई। जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक सतेंद्र तिवारी ने बताया कि नंदनी गोशाला में नियमित रूप से गो सेवा की जाती है। इस परिसर में स्थापित देवरहा बाबा मंदिर के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। भंडारे के दौरान सुरेंद्र दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला, जावेंद्र तिवारी, मायाराम त्रिपाठी, अजय पांडेय, मुकेश द्विवेदी, ऋषि द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.