निगोहां लूट में 100 से अधिक सीसीटीवी खंगाले
लखनऊ, मई 18 -- निगोहां, संवाददाता। निगोहां में ड्यूटी से लौट रहे वेयरहाउस कर्मी अजीत सिंह से रविवार तड़के लूटकांड में पुलिस ने हाइवे पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, सर्विलांस की मदद ली। पुलिस ने मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।मोहनलालगंज स्थित एलजी वेयरहाउस से ड्यूटी कर लौट रहे कर्मचारी अजीत सिंह से लालपुर दखिना टावर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने रविवार को मारपीट कर बाइक, मोबाइल और पांच सौ रुपए लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने अजीत को खाई में फेंक दिया था। घायल युवक ने किसी तरह टोल प्लाजा पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.