लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ,संवाददाता। निगोहां में मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पोस्टमार्टम में युवक की मौत की वजह साफ न होने पर डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रखा।नदौली गांव निवासी बुद्धा का 22 वर्षीय बेटा रैकिश रावत मजदूरी करता था। पिता ने बताया कि वह सोमवार सुबह ब्रह्मदासपुर के मिस्त्री नंदकिशोर और निगोहां गांव के साथी मजदूर रामराज के साथ लखनऊ काम करने गया था। देर रात तक रैकिश घर वापस नहीं लौटा। रैकिश के घर न आने पर परिजन चिंता करने लगे। देर रात होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार सुबह निगोहां गांव के गैस गोदाम के पास बाबूखेड़ा...