लखनऊ, अप्रैल 22 -- निगोहां, संवाददाता। निगोहां के चौरसिया ढाबा के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।पुलिस ने बताया कि मंगलवार देर रात चौरसिया ढाबे के पास तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि दोनों बाइक सवार हवा में उछले और सड़क पर सिर के बल जा गिरे। घटना को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर हादसे की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- निगोहा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी मोहनलालगंज लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.