लखनऊ, जून 28 -- रंजीतखेड़ा मजरा वीरसिंहपुर गांव में मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच बांका, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चले। मारपीट में महिलाएं समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। हरीराम का आरोप है कि बेटा लवकुश खेत की मेड़ बांध रहा था। इस दौरान टिंकू, सरवन, पवन और गोलू ने उसे खेत से भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडा, बांका और कुल्हाड़ी लेकर उनके घर पर धावा बोल दिया। हमले में हरीराम के सिर पर धारदार हथियार से वार किया। बीच-बचाव करने आईं उनकी बेटियां सुमन, रमन और चमन भी लहूलुहान हो गईं। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। वहीं, दूसरे पक्ष के टिंकू का आरोप है कि लवकुश और हरीराम उनके खेत की मेड़ काट रहे थे।...