लखनऊ, फरवरी 27 -- निगोहां में एसआईआर (विशेष सघन पुनरीक्षण) कार्य में लगे बीएलओ रामदीन की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने अधिकारियों पर काम का अत्यधिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। हालांकि प्रशासन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। निगोहां के राती गांव निवासी रामदीन 54 प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थे। विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) में उनकी ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई गई थी। बताया गया है कि बीमार चल रहे रामदीन एसआईआर के कार्य को लेकर काफी तनाव में थे। मैपिंग का कार्य समय से पूरा न हो पाने के कारण उनके बूथ को रेड जोन में डाल दिया गया था, जिससे वे और अधिक चिंतित रहने लगे थे। परिजनों के मुताबिक 25 फरवरी को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल मोहनलालगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.