लखनऊ, अप्रैल 28 -- निगोहां के मीरखनगर स्थित गोशाला का मंगलवार को एसडीएम मोहनलालगंज पवन पटेल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोपालक नदारद मिले। व्यवस्थाएं भी बदहाल मिली। अव्यवस्थाएं देखकर एसडीएम ने नाराजगी जताई और मौके से ही बीडीओ मोहनलालगंज को मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पत्र भेजकर गोशाला में बरती जा रही लापरवाही से अवगत कराया गया। एसडीएम पवन पटेल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पशुओं की देखभाल संतोषजनक नहीं मिली। जानवरों को पर्याप्त चारा भी नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने बढ़ती गर्मी को देखते हुए मोहनलालगंज, गोसाईगंज समेत चारों नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गोशालाओं में चारा, पीने के पानी और छाया की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- गोवंश का हरा चारा खर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.