गोंडा, मार्च 19 -- गोण्डा, संवाददाता। देवीपाटन जोन में स्मार्ट मीटर के निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली विभाग और पुलिस विजिलेंस की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। मुख्य अभियंता के निर्देश पर चारों जनपदों में गुरुवार तड़के शुरू हुई 'मार्निंग रेड' में बड़े पैमाने पर जांच और कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक13 मार्च को जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन निगेटिव बैलेंस के कारण काट दिए गए थे और जिन्होंने अब तक रिचार्ज नहीं कराया, उनके कनेक्शनों की सघन जांच की गई। इस दौरान कुल 445 कनेक्शनों की जांच हुई, जिसमें 45 मामलों में बिजली चोरी पकड़ी गई और संबंधित थानों में उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। विद्युत वितरण मंडल गोंडा में आवास विकास से शुरू हुई कार्रवाई करनैलगंज, कटरा, नवाबगंज, मनकापुर और धानेपुर तक चली। यहां 128 कनेक्शनों की जांच में 3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.