कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। पिछले चार महीनों से स्मार्ट पोस्टपेड मीटरों के प्रीपेड होने के बाद भी रीचार्ज न कराने वाले 69 हजार उपभोक्ताओं को चिन्हित कर बिजली काटने की कवायद शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन सुबह से शाम तक 900 से अधिक लोगों की बिजली आपूर्ति मीटर से बंद हो गई। इसमें 153 लोगों ने रीचार्ज करा लिया, जिससे उनकी बिजली आ गई। शहर में जीनस के आधुनिक स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड करने की कवायद पिछले साल नवंबर से शुरू हुई थी। अब तक 91 हजार स्मार्ट मीटर प्रीपेड हुए लेकिन 69 हजार ने रीचार्ज ही नहीं कराया। केस्को मीडिया प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार से निगेटिव बैलेंस वाले मीटरों की बिजली कटने लगी है। रोजाना यह कवायद जारी रहेगी।स्मार्ट मीटर धारक 'यूपीपीसीएल स्मार्ट एप' के माध्यम से कनेक्शन का बैलेंस देख सकते हैं। uppcl.org से मीटर को रीचार्ज क...