निगाहों से होगा दूल्हा दुल्हन का सत्यापन
हापुड़, जून 30 -- इस बार विस क्षेत्र के हिसाब से सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उसके हिसाब से ही विभाग तैयारियों में जुटा है। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए उसके द्वारा वर-वधू की जांच कराई जाएगी। यह बायोमीट्रिक होगी। इसके अतिरिक्त यदि बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठा नहीं आया तो आंखों की स्कैनिंग कर उनका सत्यापन किया जाएगा। सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अब दूल्हा व दुल्हन की बायोमीट्रिक जांच कराई जाएगी। यदि अंगूठा या अंगुली मशीन ने नहीं पकड़ी तो आंखों की स्कैनिंग कर सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इसके लिए अफसरों ने पूरी तैयारी कर ली है। जुलाई के पहले सप्ताह के अंदर विधानसभा वार सामूहिक विवाह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जनपदीय अधिकारियों द्वारा आवेदकों की रेंडम जांच की जाएगी। तत्पश्चात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.