नैनीताल, जनवरी 3 -- भवाली। उद्यान विभाग की ओर से काश्तकारों की 100 नाली भूमि में कीवी के पौधे रोपे जा रहे हैं। यह रोपण संरचना (स्ट्रक्चर) समेत निगलाट भवाली गांव में किया जा रहा है। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक आरके वर्मा ने बताया, कि जिला योजना के तहत यह कार्य किया जा रहा है। जिसमें कीवी उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आधुनिक स्ट्रक्चर के साथ पौधे लगाए जा रहे हैं। कहा कि कीवी बागान स्थापित होने से क्षेत्र में फल उत्पादन को नई दिशा मिलेगी और काश्तकारों को उद्यानिकी के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर भी मिलेंगे। जिसमें किसानों को 70 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.