नैनीताल, मार्च 5 -- भवाली, संवाददाता। कैंची धाम दर्शन के लिए आगरा से आ रहे पर्यटकों की कार बुधवार देर रात निगलाट के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 2 बजे आगरा से कैंची धाम दर्शन के लिए आ रहे पर्यटकों की कार निगलाट क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को बाहर निकालकर सीचएचसी भवाली पहुंचाया गया। जिसमें अजीत चौहान, अनूप कुमार निवासी आगरा की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.