निगरानी से बढ़ेगी सुरक्षा, आमजन को मिलेगा लाभ
बलरामपुर, अप्रैल 2 -- सेफ सिटी योजना के तहत लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरे केवल निगरानी का साधन नहीं होंगे, बल्कि शहर की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इन कैमरों के माध्यम से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों और प्रमुख चौराहों पर हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। किसी भी आपराधिक घटना, दुर्घटना या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में पुलिस को तुरंत सटीक जानकारी मिल सकेगी, जिससे त्वरित कार्रवाई संभव होगी। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों के पालन में भी सुधार आएगा और जाम की स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि सीसीटीवी निगरानी से अपराधियों में भय का माहौल बनता है, जिससे अपराधों में कमी आती है। वहीं आम नागरिकों को भी सुरक्षा का अहसास होता है। नगर में इस तरह की आधुनिक व्यवस्था लागू होने से स्मार्ट सिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.