सहारनपुर, जून 17 -- गंगोह। एससीएसटी आयोग व निगरानी समिति के सदस्य महिपाल वाल्मीकि ने नगरपालिका में पहुंचकर कर्मचारियों के कामकाज की दिक्कतों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। वही कर्मचारियों ने कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियां व समस्या अधिकारियों के सामने रखीं। समीक्षा कार्यालय में बैठकर की गई फील्ड पर जाकर वास्तविकता का अवलोकन नही किया गया, जिससे नागरिकों ने रोष जताया। बैठक में कर्मचारियों के कार्य संचालन, सफाई व्यवस्था एवं अन्य प्रशासनिक विषयों पर भी चर्चा की गई। नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सक्सेना, ईओ लोकेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह टीएस, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राजीव मलिक सहित सभी कर्मचारी रहे। यह भी पढ़ें- निगरानी समिति सदस्य ने की कर्मचारियों की समस्या व सफाई पर चर्चा यह भी पढ़ें- नपा अध्यक्ष वार्ड सात की समस्याओं का जायजा लिया

हिंदी हिन्दु...