निगरानी समिति का धरना दूसरे दिन भी जारी
धनबाद, मई 20 -- महुदा इंटर कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितता के खिलाफ कॉलेज की निगरानी समिति द्वारा कॉलेज परिसर के समीप दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना पर बैठे समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से पूर्व में सौंपे गए आठ सूत्री मांग पत्र पर अविलंब कार्रवाई की मांग की। धरना में मुखिया सूर्यकांत महतो, नरेश महतो, निर्मल कुमार रवानी, तिलकेश्वर महतो, भोला प्रमाणिक, मनोज कुमार महतो, महादेव बाउरी, बिनोद महतो, भरत कुमार रजक, रोहित कुमार गोप, गणेश महतो, नईमुद्दीन अंसारी, रहीम शाह, अशोक कुमार दशौंधी, मो. रजाजुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- महुदा इंटर कॉलेज में निगरानी समिति का धरना शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.