निगरानी ने 20 हजार रिश्वत लेते पीआरएस को दबोचा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। निगरानी की टीम ने सकरा प्रखंड की सिराजाबाद पंचायत में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत जितेंद्र कुमार को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम ने जितेंद्र को बुधवार को करीब चार बजे सबहा चौक के समीप एक मार्ट के पास से पकड़ा। उसके खिलाफ वार्ड 11 के सदस्य सिराजाबाद निवासी आदित्य कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। जितेंद्र पर पंचायत में मनरेगा से संबंधित काम कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।निगरानी ब्यूरो द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया। जितेंद्र के खिलाफ प्रमाण मिलने के बाद अनुसंधानकर्ता विकास कुमार श्रीवास्तव और वरीय उपाधिक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया गया। टीम ने जितेंद्र को 20 हजार रुपए रिश्वत ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.