मधुबनी, अगस्त 22 -- मधुबनी, निसं। बिहार सरकार के निगरानी विभाग ने राम निरंजन जनता इंटर कॉलेज से जुड़ी शिकायत पर शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। शिकायत में कॉलेज में फर्जी व्यक्तियों को संरक्षण देकर सरकारी अनुदान के गबन का आरोप लगाया गया है। शिकायत में निदेशक, शैक्षणिक, उच्च माध्यमिक, बीएसईबी पटना और डीईओ की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। निगरानी विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी डेजी ईरानी ने शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र भेजकर परिवाद पत्र की छायाप्रति आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित की है। इसके बाद राष्ट्रपति सचिवालय ने भी इस मामले से संबंधित याचिका को उचित ध्यानाकर्षण के लिए संबंधित प्राधिकारी को भेजा है। राष्ट्रपति सचिवालय के अवर सचिव कुलचंद्र कुमार ने याचिकाकर्ता को कार्रवाई की सूचना सीधे देने का निर्देश दिया है।

हिं...