नई दिल्ली, मार्च 8 -- वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान डेढ़ किलो सोना और 15 लाख रुपये गायब करने के मामले में आरोपित दारोगा सुमनजी झा को घूसखोरी के पुराने मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने शनिवार को उसकी बर्खास्तगी का आदेश जारी किया। बर्खास्त दारोगा मधुबनी जिले के भेजा थाना इलाके का निवासी है। मुजफ्फरपुर में 11 हजार घूस लेते रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद भी सुमनजी झा नहीं सुधरा। एसके मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर के ओपी में तैनात रहते फर्दबयान लिखने के लिए वसूली के गभीर आरोप में भी कार्रवाई हुई थी। सुमनजी झा पर इसी साल जनवरी महीने में एक छापेमारी के दौरान 15 लाख कैश और चोरी के करीब डेढ़ किलो सोना-चांदी गायब कर देने का आरोप लगा था। लालगंज थानेदार आदित्य कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी।...