पटना, दिसम्बर 27 -- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की चल रही जांच में बहाल हुए 2,912 शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। ऐसे मामलों में 30 नवंबर 2025 तक 1707 एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक छह लाख 46 हजार 796 शिक्षकों के मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच पूरी हो चुकी है। यह प्रक्रिया हर महीने समीक्षा के जरिए आगे बढ़ाई जा रही है ताकि किसी भी स्तर पर ढिलाई न हो। ब्यूरो के मुताबिक वर्ष 2025 में अब तक अलग-अलग जिलों में 126 नई एफआईआर दर्ज की गई हैं। मार्च महीने में सबसे ज्यादा 21 मामले सामने आए, जबकि जनवरी में 16 और नवंबर में 15 प्राथमिकी दर्ज हुईं। जांच के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। कई मामलों में विश्वविद्यालयों और बोर्डों से सत्यापन के दौरान ऐसे रैकेट का खुलासा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.