निगरानी को नई सुरक्षा खामी न मानें: स्पाइसजेट
नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- नई दिल्ली। विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने सोमवार को कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की नियामकीय निगरानी को एयरलाइन के खिलाफ सुरक्षा संबंधी नई खामियों के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। एयरलाइन ने बीएसई को दिए स्पष्टीकरण में कहा कि वह डीजीसीए की तरफ से की जा रही नियामकीय निगरानी से अवगत है। शेयर बाजार ने 22 सितंबर को नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू के उस बयान के बाद स्पाइसजेट से स्पष्टीकरण मांगा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि एयरलाइन डीजीसीए की निगरानी के दायरे में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.