सिद्धार्थ, मार्च 6 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों की हुई रैगिंग के मामले में कॉलेज प्रशासन कटघरे में खड़ा हो गया है। छात्रावास से लेकर पूरे कैंपस को सीसीटीवी कैमरे की नजर में कैद कर रखा है, बावजूद सप्ताह भर से अधिक समय से छात्रों का वीभत्स तरीके से रैगिंग होता रहा। सीसीटीवी कैमरे की नजर में कैद होने के बाद भी कॉलेज प्रशासन को रैगिंग की जानकारी न होने से सवाल खड़े हो गए हैं या जिम्मेदारों ने लापरवाही की अब यह जांच का विषय बन गया है।दरअसल, मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पूरे कॉलेज कैंपस, छात्रावास, फैकल्टी निवास बिल्डिंग आदि स्थानों को सीसीटीवी कैमरे की नजर में कैद कर रखा है। लगभग 100 से अधिक कैमरे लगाकर हर गतिविधियों पर निगरानी रखने का दावा किया जा रहा है, बावजूद आए दिन घटनाएं घट रही हैं। रैगिंग के मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.