मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। साहेबगंज विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में बीते सात जनवरी को निगरानी विभाग की छापेमारी के बाद से बिना सूचना गायब रहने के आरोप में कनीय विद्युत अभियंता गौतम कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निगरानी की छापेमारी में उनकी ही प्रशाखा में कार्यरत दो मानवबल व एक एमआरसी को गिरफ्तार किया गया था।गिरफ्तारी के दौरान ही जेई के अचानक गायब हो जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। इसके बाद नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) ने जेई की खोजबीन शुरू की। पता चला कि उसी दिन से बिना पूर्व अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित चल रहे हैं। इस दौरान उनका आधिकारिक मोबाइल (सीयूजी) और निजी नंबर बंद मिला। इससे विभागीय कार्य भी प्रभावित हुआ।धनेया जेई ईं. कृपानंद कामत को सौंपा पदभारविद्युत आपूर्त...