जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- अरवल जिले के वंशी थाना में कार्यरत हैं एएसआई मो मुस्तवा अली -थाना के पास से ही निगरानी की टीम ने पांच हजार रुपए लेते किया गिरफ्तार अरवल, निज संवाददाता। जिले के वंशी थाने में कार्यरत एक एएसआई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम के हत्थे चढ़ गया। निगरानी की टीम ने बुधवार को वंशी थाना के पास से ही पांच हजार रुपये घूस लेते एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार है। गिरफ्तार एएसआई मुजतबा अली को निगरानी के टीम के द्वारा सर्किट हाउस लाया गया जहां पर पूछताछ की गयी। पूछताछ में कई जानकारी मिली है। इस संबंध में निगरानी टीम के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि एक सप्ताह पहले खुटवा सेनारी गांव निवासी मुकेश कुमार के द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी थी कि बंशी थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी मारपीट के केस में कोर्ट में डायरी भेजने के नाम पर पांच हजार रु...