निगरानी अन्वेषण ब्यूरो कार्यालय में होमियोपैथी शिविर लगा
पटना, जून 2 -- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में मंगलवार को रोटरी क्लब ऑफ पटना की ओर से होमियोपैथी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने किया। मौके पर क्लब की अध्यक्ष रश्मि कुमारी, पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और मिथिलेश मंडल, कोषाध्यक्ष अजय झुनझुनवाला, सदस्य अंतरा मित्रा, डॉ. राम अयोध्या ठाकुर एवं डॉ. पंकज कुमार ने ब्यूरो के करीब सौ से अधिक पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों का रक्तचाप, मधुमेह इत्यादि की जांच मुफ्त में की और दवाइयां भी उपलब्ध कराई। इस मौके पर ब्यूरो के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी में महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार ने रोटरी क्लब ऑफ पटना के अध्यक्ष, चिकित्सक और सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.