निगरानी : खाद-कीटनाशकों के बाद अब बीजों का भी होगा डिजिटल रिकॉर्ड, ऑनलाइन होगी निगरानी
सहारनपुर, जुलाई 29 -- सहारनपुर। किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और नकली बीजों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सरकार अब बीजों की भी डिजिटल निगरानी शुरू करने जा रही है। खाद और कीटनाशकों की तरह अब बीजों का पूरा रिकॉर्ड कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के ऑनलाइन साथी पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इसकी शुरुआत आगामी रबी सीजन से किए जाने की तैयारी है। इस पोर्टल पर जिले के सभी लाइसेंसधारी बीज विक्रेताओं का पंजीकरण होगा। यह भी पढ़ें- 31 जुलाई तक साथी पोर्टल पर ऑन-बोर्ड होना अनिवार्यबीजों की जानकारी उनके पास उपलब्ध विभिन्न कंपनियों के बीज, स्टॉक की स्थिति, बिक्री का विवरण और वितरण संबंधी जानकारी ऑनलाइन अपडेट की जाएगी। यही नहीं, नई व्यवस्था के तहत, बीज किस कृषि फार्म या किस कंपनी द्वारा तैयार किया गया, उसका उत्पादन कब हुआ, गुणवत्ता और जमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.