नई दिल्ली, अगस्त 18 -- नई दिल्ली, वसं। दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को जल्द ही घर पर रोजमर्रा की गतिविधियों को अपने अभिभावकों के साथ सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसमें छात्र क्राफ्ट बनाना, एक्सरसाइज करना और यह समझना कि कुछ चीजें क्यों तैरती हैं, जबकि दूसरी चीजें क्यों डूब जाती हैं। निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह एक नई पहल का हिस्सा है। इसके तहत अभिभावकों को छोटी और आसानी से की जा सकने वाली गतिविधियां और ऑडियो-विजुअल शैक्षणिक सामग्री मिलेगी। इसे वह घर पर अपने बच्चों के साथ कर सकेंगे। इसका उद्देश्य बच्चों की शुरुआती पढ़ाई को मजबूत करना और अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में अधिक सक्रिय रूप से शामिल करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...