बोकारो, जून 30 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम मुख्य कार्यालय में सोमवार को सफाई पर्यवेक्षक नारायण कुमार के आकस्मिक निधन को लेकर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें के पदाधिकारी, कर्मी, जन प्रतिनिधियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान दिवंगत कर्मी के सेवाकाल, उनके समर्पण व नगर निगम के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। दिवंगत आत्मा के सम्मान में नगर निगम कार्यालय का कार्य अपराहन 3:30 बजे से स्थगित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...