निगम सदन की 30 को बैठक, 466 करोड़ का बजट होगा पेश
पूर्णिया, मार्च 27 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया नगर निगम में सदन की बैठक 30 मार्च को होगी। दो बार तारीख में बदलाव के बाद अब आखिरकार निगम सदन की बैठक के लिए 30 मार्च की तारीख मुकर्रर कर ली गयी है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम सदन की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 466 करोड़ का बजट पेश होने वाला है, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 611 करोड़ का बजट पेश किया गया था। इस लिहाज से देखा जाये तो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस साल बजट का आकार करीब 145 करोड़ छोटा रहने वाला है। बजट में शहर में सड़कें, हाई मास्ट लाईट, ड्रैनेज और साफ-सफाई पर विशेष फोकस होगा। पूर्णिया नगर निगम के आयुक्त कुमार मंगलम ने बताया कि बजट को लेकर 30 मार्च को निगम सदन की बैठक होने वाली है। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। बता दें कि निगम सदन की बैठक के लिए पहले 24 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.