फिरोजाबाद, जनवरी 12 -- नगर निगम में सोमवार को एक बार फिर से ठेकेदारों ने टेंडरों का बहिष्कार करते हुए निगम अधिकारियों की मंशाओं पर पानी फेर दिया। सोमवार को टेंडर प्रक्रिया खोलने के दौरान 79 टेंडरों में से केवल आधा दर्जन निविदाएं ही प्राप्त हुईं। इससे पहले भी टेंडर प्रक्रिया का ठेकेदारों द्वारा बहिष्कार किया था जिसके तहत केवल तीन निविदाएं ही प्राप्त हुई थीं। ठेकेदारों में अधिकारियों के प्रति अपनी समस्याओं को लकेर गुस्सा कम नहीं हुआ है। हालांकि इस संबंध में ठेकेदारों ने कुछ भी प्रतिक्रिया व्यक्त करने से मना कर दिया। नगर निगम के निर्माण विभाग में सोमवार सुबह अधिकारियों के समक्ष 79 टेंडरों के खुलने की कार्रवाई शुरू हुई। अधिकारियों को विश्वास था कि इस बार ठेकेदार अवश्य ही टेंडर प्रक्रिया में प्रतिभा करेंगे लेकिन जब स्थिति सामने आई तो सब कुछ उल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.