निगम में जीवन रक्षक तकनीकी का प्रशिक्षण दिया
गाज़ियाबाद, जून 20 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को अधिकारी और कर्मचारियों के लिए सीपीआर एवं जीवन रक्षक तकनीकी का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा योग सप्ताह से संबंधित और आहार की जानकारी भी दी। कार्यक्रम प्रभारी डा. अनुज सिंह ने बताया यशोदा मेडिसिटी इंदिरापुरम और निगम के संयुक्त तत्वावधान में बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया। अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर बताया कि दिल का दौरा पड़ने पर किस तरह सीपीआर दी जाए। इस मौके पर महापौर सुनीता दयाल, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता एनके चौधरी, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद और अनुराग नागर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.