नई दिल्ली, मार्च 27 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम में शुक्रवार को सदन की बैठक आयोजित की गई। महापौर राजा इकबाल सिंह ने दोपहर ढाई बजे के बाद सदन की कार्यवाही शुरू की। इस दौरान कुछ शोक प्रस्ताव पढ़े गए। इसके बाद विपक्ष के पार्षदों ने सदन में गैस सिलेंडर के मुद्दे पर सत्ता पक्ष को घेरा और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सदन की कार्यवाही को महापौर ने स्थगित कर दिया। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षदों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने आरोप लगाया कि गैस सिलेंडर संकट पर सदन में हमने चर्चा की मांग की, लेकिन भाजपा शासित एमसीडी ने इससे इनकार कर दिया। इस पर पलटवार करते हुए नेता सदन प्रवेश वाही ने कहा कि विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.