कटिहार, अगस्त 15 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर निगम के सभा प्रशाल में वंदे मातरम् के सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेयर उषा देवी अग्रवाल, उप मेयर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार सहित निगम पार्षद मौजूद थे। निगम के पदाधिकारियों व कर्मियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। पूरे सभा प्रशाल वंदे मातरम की गूंज से गुंजायमान हो उठा। यह भी पढ़ें- तिरंगा यात्रा में उत्साह के साथ की सहभागिता नगर निगम के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का ...