बोकारो, फरवरी 24 -- चास प्रतिनिधि। चास निगमवासियों ने निगम चुनाव को लेकर सोमवार को उत्साह के साथ मतदान किए। कोविड संकट के बाद सात-आठ साल बाद निगम चुनाव को लेकर सभी वार्डो में वोटरो का चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखा गया। वही निगम में शामिल विस्थापित सहित ग्रामीण वार्ड क्षेत्रों के वोटरों में भी मतदान को लेकर काफी जागरुकता देखी गई। क्षेत्रीय विकास को लेकर लोग घरों से निकलकर बूथों तक वोट डालने पहुंचे। वार्ड-31, 32, 33, 34,35 में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुई। जबकि वोटर सुबह छह बजे से मतदान केन्द्रों पर जुटने लगे थे। विस्थापित वार्ड में सुबह से दोपहर तीन बजे तक भारी भीड़ रही। जिसमें मतदान देने को लेकर लोगों को दो-दो घंटे कतार में लगे रहना पड़ा। बेलेट पेपर से मतदान होने को लेकर एक मतदाता को करीबन पांच मिनट से अधिक का समय लग रहा था। जिस कारण भी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.