निगम मंडी में हर रविवार रहेगी साप्ताहिक बंदी
कन्नौज, जून 2 -- छिबरामऊ। निगम मंडी में गल्ला आलू व्यापारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंडी के व्यापारी, आढ़ती एवं अन्य संबंधित लोगों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब मंडी में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। इस दौरान मंडी परिसर में किसी भी प्रकार की खरीद-फरोख्त नहीं की जाएगी और सभी व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी। बैठक की अध्यक्षता मंडी अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बंदी का उद्देश्य व्यापारियों एवं श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश प्रदान करना तथा मंडी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। उन्होंने सभी व्यापारियों, काश्तकारों और आढ़तियों से अपील की है कि वे इस निर्णय का पालन करते हुए रविवार की बंदी को पूरी तरह सफल बनाएं। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने निर्णय का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.