कन्नौज, अप्रैल 25 -- नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित निगम मंडी समिति में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मंडी सचिव श्रवण कुमार परमार के नेतृत्व में जेसीबी मशीन से कई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मंडी परिसर में व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से दुकानों का निर्माण किया गया था। इसको लेकर कई बार संबंधित व्यापारियों को हिदायत भी दी गई थी। मालूम हो की मंडी समिति द्वारा नई दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें यह अवैध अतिक्रमण बाधा बना हुआ था। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल के बीच की गई। कार्रवाई के दौरान मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। किसी भी विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक टीम तैनात रही। बुलडोजर चलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया।कार्रवाई के बाद व्यापारियों में भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.