गोरखपुर, फरवरी 5 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों में जुटा नगर निगम डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से जुड़े घरों में चार रंग के डस्टबिन वितरित कर रहा है। ताकि कचरे को स्रोत के स्तर पर अलग-अलग किया जा सके। नगर निगम का मानना है कि इस व्यवस्था से कूड़ा निस्तारण, री-साइक्लिंग और वैज्ञानिक प्रसंस्करण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी। नीला डस्टबिन सूखा कूड़ा, हरा डस्टबिन में गीला कूड़ा, लाल डस्टबिन में घरेलू खतरनाक कचरा और पीला रंग के डस्टबिन में ई-वेस्ट के रखा जाएगा। नगर निगम के सभी 80 वार्डो में पार्षदों को साथ लेकर वितरण किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.